मध्य प्रदेश
14 Apr, 2026

अमरकंटक थाना परिसर में जंगल आग से जले वाहन

अंबेडकर जयंती पर भोपाल में कांग्रेस द्वारा विभिन्न स्थलों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को नमन किया गया।

अनूपपुर, 14 अप्रैल।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना परिसर में मंगलवार दोपहर जंगल में भड़की आग ने खड़े जप्त वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई वाहन जलकर खाक हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 2 स्थित जंगल में दोपहर करीब 2 बजे आग भड़की, जो हायर सेकेंडरी स्कूल और विद्युत वितरण केंद्र के पीछे से शुरू हुई थी। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से आग ने तेजी से फैलते हुए विकराल रूप धारण कर लिया। थाना परिसर जंगल से सटा होने के कारण आग वहां तक पहुंच गई।

कुछ ही समय में थाना परिसर में खड़े 709 और 407 ट्रक, चारपहिया वाहन, बाइक और ऑटो आग की चपेट में आ गए। पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण प्रयास नाकाफी साबित हुए। नगर परिषद अमरकंटक से अग्निशमन वाहन बुलाया गया, परंतु वह भी आग पर पूरी तरह काबू पाने में सफल नहीं हो सका। इस घटना में चार वाहन पूरी तरह जल गए, जबकि परिसर में कुल 2 ट्रक, 2 चारपहिया वाहन और करीब आधा दर्जन बाइक सहित अन्य वाहन मौजूद थे।

जंगल से बढ़ती आग थाना परिसर तक पहुंचने की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि सुलगती आग ने कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचाया। वहीं नगर परिषद का एक अन्य दमकल वाहन पहले से ग्राम दोनिया में लगी आग बुझाने में लगा था, जो तकनीकी खराबी के चलते वापस नहीं आ सका।

घटनास्थल से लगभग 50 मीटर दूरी पर पेट्रोल पंप और समीप बिजली ट्रांसफार्मर स्थित होने के कारण हालात और भी गंभीर हो सकते थे। यदि आग वहां तक फैलती, तो बड़ा हादसा होने की आशंका थी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़