अपराध
06 Apr, 2026

पत्नी के संबंध के शक में चौकीदार की हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार

नैनी क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में हुई चौकीदार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया और कुल्हाड़ी बरामद की।

प्रयागराज, 6 अप्रैल।

नैनी थाना क्षेत्र में चौकीदार की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए रविवार रात पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि वृद्ध चौकीदार की हत्या के मामले में पकड़ा गया आरोपी रामलाल पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल है, जो नैनी कोतवाली क्षेत्र के धनुआ गांव का निवासी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली। उल्लेखनीय है कि 3 अप्रैल 2026 को सोनू पुत्र हजारीलाल निवासी धनुआ ने थाना नैनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके पिता हजारीलाल पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना के संबंध में थाना नैनी में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर संदिग्ध की तलाश की जा रही थी।

अवैध संबंध के शक में की हत्या

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी रामलाल ने बताया कि उसकी पत्नी और मृतक हजारीलाल के बीच कई वर्षों से अवैध संबंध होने का उसे संदेह था, जिसके कारण उसकी पत्नी उससे बातचीत नहीं करती थी। इसी बात से नाराज होकर उसने लगभग दस दिन पहले हत्या की योजना बनाई।

दो और तीन अप्रैल की रात करीब दो बजे वह कुल्हाड़ी लेकर गया और सो रहे हजारीलाल के सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद कुल्हाड़ी घर लाकर बालू के ढेर में छिपा दी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

डीसीपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृज किशोर गौतम, उपनिरीक्षक कुलदीप उपाध्याय, उपनिरीक्षक उत्कर्ष सिंह, कांस्टेबल अभिषेक तिवारी और कांस्टेबल धर्मेन्द्र शामिल रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़