मुंबई, 25 अप्रैल।
अक्षय कुमार द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी गेम शो “व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया” 27 अप्रैल को अपने भव्य समापन एपिसोड के साथ समाप्त होने जा रहा है। फिनाले एपिसोड में फराह खान, जैकलीन फर्नांडिस और भूमि पेडनेकर विशेष अतिथि के रूप में नजर आएंगी।
फिनाले से पहले जारी किए गए प्रोमो ने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। वीडियो में जहां एक ओर हल्के-फुल्के और मनोरंजक पल देखने को मिलते हैं, वहीं दूसरी ओर एक भावुक क्षण भी सामने आता है, जब शो की टीम अक्षय कुमार को विशेष श्रद्धांजलि देती है। इस दौरान शो के यादगार पलों का संकलन दिखाया जाता है, जिसे देखकर अक्षय कुमार भावुक हो जाते हैं।
अक्षय कुमार ने शो के अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के 65 एपिसोड पूरे हो चुके हैं, जिनमें लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार में उनके मामा ने एक भी एपिसोड मिस नहीं किया। अब दर्शक 27 अप्रैल को प्रसारित होने वाले ग्रैंड फिनाले का इंतजार कर रहे हैं।











