मध्य प्रदेश
11 Apr, 2026

जिला स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में विल्सोनिया स्कॉलर्स होम बनी चैंपियन

मुरादाबाद में आयोजित जिला स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में विल्सोनिया स्कॉलर्स होम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

मुरादाबाद, 11 अप्रैल 2026।

मुरादाबाद जनपद में शनिवार को सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम, रामगंगा विहार में अस्मिता खेलो इंडिया के अंतर्गत जिला स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ और जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई।

इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और क्लबों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें विल्सोनिया स्कॉलर्स होम की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

निर्णायक मंडल में शामिल बलवन्त सैनी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा किया गया। पहले सेमीफाइनल में ग्रीन मिडोज ने मेथोडिस्ट को 3-1 से पराजित किया, जिसमें अराध्या ने 2 और संजना ने 1 गोल किया।

दूसरे सेमीफाइनल में विल्सोनिया स्कॉलर्स होम ने जीएमएस एकेडमी को 7-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जिसमें अलका सिंह ने 5 और युक्ता ने 2 गोल किए।

फाइनल मुकाबले में विल्सोनिया स्कॉलर्स होम ने ग्रीन मिडोज को 5-3 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस जीत में टीम की ओर से अलका ने 1, चुक्ता ने 2, नैत्री चौधरी ने 1 और नव्या ने 1 गोल किया, जबकि ग्रीन मिडोज की ओर से अराध्या सिंह, रिजवा सुल्तान और सिद्धि भट्ट ने एक-एक गोल किया।

प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव अजय विक्रम पाठक द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान निर्णायक मंडल में बलवन्त सैनी के साथ विकास, पारस, विजेंद्र सिंह और पायल की भूमिका रही। इस अवसर पर राम कृपाल (प्रधान सहायक), अंकित अग्रवाल, एथलेटिक्स कोच ललिता चौहान, बैडमिंटन कोच आसिफ सिद्दीकी और कुश्ती प्रशिक्षक गोविंद कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

19° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़