शिमला, 08 अप्रैल।
शिमला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने एक महिला को चिट्टा बेचते हुए गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम को स्पेशल सेल शिमला की टीम थाना सदर शिमला क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि मनीमाजरा की रहने वाली लगभग 40 वर्षीय महिला डाउनडेल स्थित कोडी बस्ती इलाके में हेरोइन बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।
तत्कालीन कार्रवाई में महिला पुलिस कर्मी की मौजूदगी में संदिग्ध महिला के पर्स की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को मौके पर ही कब्जे में लेकर सील कर लिया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं।
पुलिस ने बताया कि मामले में थाना सदर शिमला में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की जांच में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला कब से इस नशे के नेटवर्क से जुड़ी थी और इसके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।










.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)