अपराध
14 May, 2026

जबलपुर में पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शहर में दहशत

जबलपुर के गोहलपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे शहर में दहशत फैल गई और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जबलपुर, 14 मई।

गोहलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां 20 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घर के पास ही बदमाशों ने युवक को घेरकर गले और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार समता कॉलोनी निवासी भावेश वीरानी (20 वर्ष) देर रात अपने घर के पास टहल रहा था, तभी बाइक से आए तीन युवकों अरुण, आयुष और शिव ने उसे घेर लिया। बताया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते हमला कर दिया गया।

परिजनों का कहना है कि करीब छह माह पहले भावेश का इन्हीं आरोपियों से विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट भी हुई थी। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया।

हमले के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा और आरोपी फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने तीनों आरोपियों अरुण, आयुष और शिव के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, जबकि उनकी तलाश जारी है।

शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी और हत्या की घटनाओं से पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले संजीवनी नगर में भी एक युवक की हत्या हो चुकी है, जिसके आरोपी अब तक फरार हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़