कूचबिहार, 08 अप्रैल 2026।
गुरियाहाटी दो ग्राम पंचायत के नेहरू नगर इलाके में बुधवार को सरकारी मॉडल मदरसे के पास संदिग्ध बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मदरसे के ठीक बगल में यह प्लास्टिक बैग में रखा बम बरामद हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, बम एक सीमेंट दुकान के पास पड़ा था। खबर फैलते ही आसपास के लोग और मदरसे के छात्र-शिक्षक दहशत में आ गए और मौके पर भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बेहद सावधानी के साथ बम को सुरक्षित स्थान पर ले गई। उस समय मदरसे में कक्षाएं चल रही थीं, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका ने स्थानीय लोगों को सहमा दिया।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि बम किसने और किस मकसद से वहां रखा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में इस तरह की घटना पहली बार हुई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और संदिग्ध बम के पीछे की साजिश उजागर करने के प्रयास में है।








.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

