अमेठी, 09 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश के अमेठी में इंहौना थाना क्षेत्र के चिलौली गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब एक युवक का शव आम के पेड़ से लाल गमछे के सहारे लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार शुभम (24) पुत्र शिवकुमार, जो थाना मोहनगंज के गांव कोंची का निवासी था, अपने ननिहाल चिलौली गांव में बरसाती के यहां आया हुआ था। बताया गया कि शुभम अक्सर अपने ननिहाल में ही समय बिताता था।

बीती देर रात बाग में ही शुभम ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर जीवन का अंत कर लिया। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से लटकते शव को देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत परिजनों और पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची इंहौना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अब इस मामले के कारणों की जांच में जुटी है। मृतक शुभम के परिवार में मातम छा गया है। उसकी मां सुमिरता, बहन चाहत और अन्य परिजन घटना से भावविभोर हैं।
इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है और ग्रामीण तरह-तरह की चर्चाओं में व्यस्त हैं। थानाध्यक्ष इंहौना विवेक सिंह ने बताया कि मृतक ने फांसी क्यों लगाई इसकी जांच की जा रही है, और अभी तक परिवार की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
