सरकार व नीतियाँ
16 Feb, 2026

अग्निवीर भर्ती 2027: हिमाचल के युवाओं के लिए पंजीकरण 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक

भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी से शुरू, 1 अप्रैल तक चलेगा।

नाहन, 16 फरवरी।

भारतीय सेना ने अग्निवीर स्कीम 2027 के तहत हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर जिलों के युवाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर 13 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक पंजीकरण कर सकते हैं।

भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक कर्नल मनीष सिंह ने बताया कि उम्मीदवार केवल वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं और इसमें पात्रता व अन्य शर्तें भी दी गई हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार दो ट्रेड्स के लिए पंजीकरण कर सकते हैं और पंजीकरण व ऑनलाइन परीक्षा की प्रक्रिया को समझने के लिए वेबसाइट पर वीडियो लिंक उपलब्ध हैं।

इस भर्ती में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क/स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन, टेक्निकल और महिला मिलिट्री पुलिस के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। भर्ती में शामिल होने से पहले सभी उम्मीदवारों को पात्रता और नियमों का अवलोकन करना अनिवार्य है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़