अपराध
09 Apr, 2026

मुठभेड़ में आगरा का टप्पेबाज घायल, गिरफ्तार

फिरोजाबाद में टप्पेबाजी की घटना में शामिल आगरा के अभियुक्त को मुठभेड़ में घायल कर पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी।

फिरोजाबाद, 09 अप्रैल।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना उत्तर पुलिस टीम ने बुधवार देर रात एक मुठभेड़ के दौरान टप्पेबाजी की घटना में शामिल आगरा के अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गोली लगने से घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि 03 अप्रैल को थाना उत्तर क्षेत्र में टप्पेबाजी की घटना हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच में सीसीटीवी कैमरा फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर तीन अभियुक्त सामने आए।

थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि अभियुक्त गौरव पुत्र राकेश निवासी शाहगंज आगरा बैंदी की पुलिया पर अपने साथियों का इंतजार कर रहा है। पुलिस और एसओजी टीम ने तुरंत दबिश दी। पुलिस को देख आरोपी ने जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गौरव के पैर में गोली लगी।

गौरव के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल और 16,500 रुपये बरामद हुए हैं। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है और आरोपी के अन्य सहयोगियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 33°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़