रक्षा व सुरक्षा
11 May, 2026

बारामूला में नाइट गश्त के दौरान सेना अधिकारी की मौत

बारामूला के रफियाबाद इलाके में नाइट पेट्रोलिंग के दौरान 32 राष्ट्रीय राइफल्स के एक नायब सूबेदार की खाई में गिरने से मौत हो गई, पुलिस जांच जारी है।

बारामूला, 11 मई।

कश्मीर के बारामूला जिले में नाइट पेट्रोलिंग के दौरान एक दुखद हादसे में सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी की खाई में गिरने से मौत हो गई। यह घटना रफियाबाद क्षेत्र के हमाम मरकूट के ऊपरी जंगल इलाके में हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार 32 राष्ट्रीय राइफल्स के नायब सूबेदार हीरा बहादुर पांडे रात के समय गश्त पर थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे गहरी खाई में गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सेना के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद आवश्यक औपचारिक कार्रवाई की गई।

स्थानीय पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है, जबकि सैन्य स्तर पर भी आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़