काठमांडू, 08 अप्रैल।
नेपाल में अवैध संपत्ति अर्जन के आरोपों के चलते पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा और उनकी पत्नी एवं पूर्व मंत्री डॉ. आरजू राणा देउवा के खिलाफ काठमांडू जिला अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
संसदीय चुनाव के परिणाम आने से पहले दोनों ही सिंगापुर चले गए थे और नई सरकार गठन के बाद अब तक नेपाल लौटे नहीं हैं। वर्तमान में दोनों के हांगकांग में रहने की जानकारी सामने आई है। पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वे हांगकांग में मॉर्निंग वॉक करते दिखाई दिए।
जांच के दौरान सम्पत्ति शुद्धीकरण अनुसन्धान विभाग ने अदालत से उनके खिलाफ वारंट हासिल किया। नेपाल पुलिस के केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो ने इंटरपोल के साथ समन्वय कर उनकी स्थिति का पता लगाने का अनुरोध किया है।
नेपाल पुलिस प्रवक्ता एसपी पवन भट्टराई ने बताया कि जल्द ही इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने का प्रयास किया जा रहा है। सिंगापुर और नेपाल के बीच प्रत्यर्पण संधि होने के कारण कार्रवाई को प्रभावी बनाने की योजना बनाई जा रही है।







.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)