टॉप न्यूज़
16 May, 2026

ASML–टाटा समझौता बदलेगा भारत का टेक भविष्य, सेमीकंडक्टर सेक्टर को मिलेगी नई उड़ान : PM मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड में कहा कि एएसएमएल–टाटा समझौता भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को मजबूत करेगा और देश निवेश व नवाचार का वैश्विक केंद्र बन रहा है।

नई दिल्ली, 16 मई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हाल ही में एएसएमएल और टाटा के बीच हुए समझौता ज्ञापन के बाद भारत में जल्द ही उन्नत सेमीकंडक्टर उपकरणों की मदद से चिप निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति देखने को मिलेगी। उन्होंने इसे भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम बताया।

नीदरलैंड में डच सीईओ के साथ बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समझौता भारत की क्षमताओं पर वैश्विक भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दुनिया के उद्योग जगत द्वारा भारत के प्रति व्यक्त किए जा रहे विश्वास को अब ठोस परिणामों में बदलने की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री ने भारत को “पैमाने और स्थिरता का प्रतीक” बताते हुए कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था और सबसे बड़ा टैलेंट पूल बन चुका है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे, स्वच्छ ऊर्जा और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भारत अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते के बाद दोनों देशों के संबंधों में एक नए चरण की शुरुआत हुई है, जो दो बड़े लोकतांत्रिक और जिम्मेदार वैश्विक शक्तियों के बीच एक ऐतिहासिक समझौता है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत वैश्विक सेवाओं और नवाचार का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां बड़ी तकनीकी कंपनियां ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित कर रही हैं। उन्होंने वैश्विक कंपनियों से भारत में डिजाइन और नवाचार करने का आह्वान करते हुए कहा कि निवेश और विस्तार के लिए यह सबसे उपयुक्त समय है।

भारत–नीदरलैंड संबंधों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी नए व्यापारिक अवसर खोल रही है और उद्योग जगत को भारत में निवेश और महत्वाकांक्षा बढ़ाने की आवश्यकता है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़