असम
16 May, 2026

असम में भारत की पहली एआई आधारित डिजिटल बैंक शाखा का उद्घाटन, सीएम सरमा ने किया शुभारंभ

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने दिसपुर में स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक की देश की पहली एआई संचालित डिजिटल शाखा का उद्घाटन करते हुए इसे पूरी तरह पेपरलेस और आधुनिक बैंकिंग सेवाओं से सुसज्जित बताया।

गुवाहाटी, 16 मई।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को दिसपुर में स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक की भारत की पहली एआई संचालित डिजिटल शाखा का औपचारिक उद्घाटन किया। यह शाखा अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित है और इसे पूरी तरह डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

दिसपुर फायर स्टेशन के सामने, सचिवालय क्षेत्र के समीप जीएस रोड स्थित सरूमटरिया के जीएस प्वाइंट पर स्थापित इस शाखा में ग्राहकों के लिए सेल्फ सर्विस कियोस्क, कैश डिपॉजिट एटीएम और त्वरित पेपरलेस खाता खोलने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां एआई और यूपीआई आधारित तकनीक के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं को अधिक तेज और सरल बनाया गया है।

ग्राहक इस शाखा में सीधे पहुंचकर बचत खाता खोल सकते हैं, फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए आवेदन कर सकते हैं, यूपीआई लेनदेन कर सकते हैं और विभिन्न बैंकिंग उत्पादों की जानकारी डिजिटल कियोस्क के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ रणनीतिक विलय के बाद स्लाइस ने एकीकृत फुल-स्टैक बैंकिंग इकोसिस्टम विकसित किया है, जिसके तहत पारंपरिक बैंकिंग और फिनटेक सेवाओं को एक ही मंच पर जोड़ा गया है।

अधिकारियों के अनुसार यह पहल असम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में डिजिटल वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के साथ तकनीक आधारित बैंकिंग सेवाओं को नई दिशा प्रदान करेगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़