लखनऊ, 13 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि 28 मार्च को धर्मेन्द्र उर्फ अभिषेक को आजमगढ़ पुलिस दोपहर करीब 12:40 बजे उनके आवास से कथित रूप से जबरन उठाकर ले गई। इसके बाद 29 मार्च को जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा एक फर्जी मुकदमा दर्ज कर उनका ‘हाफ एनकाउंटर’ दिखाते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।
उन्होंने यह भी दावा किया है कि घटना से जुड़ी पूरी प्रक्रिया पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी, जिसे बाद में पुलिस द्वारा नष्ट कर दिया गया। पत्र में उल्लेख किया गया है कि अभिषेक भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर नाराजगी का माहौल है।
विधान परिषद सदस्य ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


.jpg)

.jpg)




.jpg)
_(1).jpg)

.jpg)