बलरामपुर, 13 अप्रैल।
बलरामपुर जिले के महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई सड़क दुर्घटना का मामला माना है।
थाना प्रभारी संतोष तिवारी के अनुसार मृतकों की पहचान तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम रमवापुर निवासी दीपचंद वर्मा उर्फ छोटू (18) और मनोज पटवा (20) के रूप में हुई है। दोनों युवक देवीपाटन मेले में शामिल होने गए थे और वापस लौटते समय किसी परिचित को उसके घर छोड़ने जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटित हो गई। सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।
पुलिस ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। इसी बीच जानकारी मिली है कि दीपचंद कुछ दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था, जबकि मनोज भी हाल ही में होली पर मुंबई से वापस आया था। दोनों आपस में घनिष्ठ मित्र थे और एक ही फैक्ट्री में कार्यरत थे।


.jpg)

.jpg)




.jpg)
_(1).jpg)

.jpg)