आसनसोल, 22 अप्रैल।
बर्धमान शहर में आबकारी विभाग ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के बड़े भंडार का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
जिला आबकारी अधीक्षक के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर देर रात शहर के एक सुनसान मकान में छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने करीब 25 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की।
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि इस शराब का उपयोग चुनावी प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने और प्रलोभन देने के उद्देश्य से किया जाना था। फिलहाल आबकारी विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है।





.jpg)




