भोपाल, 16 अप्रैल
भोपाल की महापौर मालती राय शुक्रवार को लोकसभा में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर होने वाली महत्वपूर्ण चर्चा में भाग लेने के लिए उपस्थित रहेंगी। इस संबंध में जानकारी उन्होंने स्वयं नगर निगम परिषद की बैठक के दौरान साझा की।
महापौर मालती राय ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गर्व का क्षण है कि भोपाल से महापौर के रूप में उन्हें इस महत्वपूर्ण विषय पर होने वाली चर्चा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से लोकसभा में उपस्थिति हेतु निमंत्रण प्राप्त हुआ है।
उन्होंने यह भी कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है और इस विषय पर होने वाली चर्चा का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले भोपाल नगर निगम परिषद में भी इस अधिनियम के समर्थन में एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था, जिसमें सभी पार्षदों ने एकजुट होकर महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के पक्ष में अपनी सहमति व्यक्त की थी।
महापौर के इस दौरे को भोपाल के लिए भी एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व के रूप में देखा जा रहा है, जिससे शहर को राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।





.jpg)


.jpg)