सोनभद्र, 08 अप्रैल 2026।
सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के बंतरा गांव के पास बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की तहकीकात शुरू कर दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय ने बताया कि मृतक की पहचान सर गांव निवासी 45 वर्षीय राम नरेश बैसवार पुत्र लाले के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
घटना स्थल का मुआयना करने पर मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। वहीं, उसकी मोटरसाइकिल भी घटनास्थल से दूर मिली। इस घटना से परिजनों में गहरा शोक और चिंता का माहौल है।
परिजनों ने कुछ संदिग्ध लोगों पर शक जताया है, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।








.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

