जबलपुर, 29 अप्रैल
जबलपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सेठी अस्पताल के पास स्थित जीआरपी के पुराने जर्जर भवन की छत पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार बुधवार को सूचना मिली थी कि पुराने जीआरपी भवन की छत पर एक शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि शव किसी अज्ञात युवक का है, जिसकी स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लगभग पांच से छह दिन पुराना है। शव की हालत अत्यंत खराब होने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।
पुलिस अब आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामला हत्या का है, दुर्घटना का है या फिर प्राकृतिक मृत्यु का परिणाम है।










.jpg)

