नई दिल्ली, 25 मई ।
भारत ने ब्रिक्स 2026 पर्यटन कार्य समूह की पहली उद्घाटन बैठक की सफलतापूर्वक अध्यक्षता करते हुए वैश्विक पर्यटन सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस बैठक में सदस्य देशों के बीच पर्यटन क्षेत्र के विकास और सहयोग को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। यह बैठक भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन सहयोग की शुरुआत का अहम पड़ाव मानी जा रही है।
पर्यटन मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष ब्रिक्स देशों के पर्यटन सहयोग की जिम्मेदारी भारत के पास है, जिसके तहत पहली बार सदस्य देशों ने वैश्विक स्तर पर अपने पर्यटन क्षेत्रों को मजबूत करने और विस्तार देने के लिए व्यापक विचार-विमर्श किया।
इस बैठक का नेतृत्व पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पर्यटन) ने किया। बैठक का विषय “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” रखा गया, जिसके तहत 2026 के पर्यटन एजेंडे को आगे बढ़ाने और सदस्य देशों के बीच प्रारंभिक विचारों के आदान-प्रदान पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान भारत ने पर्यटन क्षेत्र के सतत विकास, कौशल विकास तथा यात्रा को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने पर विशेष ध्यान देने की बात रखी। साथ ही एआई आधारित पर्यटन, जिम्मेदार और टिकाऊ पर्यटन, कौशल विकास तथा सुगम यात्रा सुविधाओं जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।
इस वर्चुअल बैठक की सफलता के बाद अब आगामी चरण में आमने-सामने की बैठकें 19 से 20 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही 21 और 22 अगस्त को जयपुर में ही ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक भी होगी। इन बैठकों को सदस्य देशों के बीच सहयोग मजबूत करने और साझा पर्यटन एजेंडा को ठोस रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




.jpg)



.jpg)


.jpg)



