मध्य प्रदेश
25 May, 2026

बाघ तस्करी गिरोह का फरार शिकारी गिरफ्तार, मप्र एसटीएसएफ को बड़ी सफलता

मध्यप्रदेश में बाघों के शिकार और अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जुड़े संगठित गिरोह के फरार आरोपी को एसटीएसएफ ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे वन रिमांड पर लेकर आगे की जांच जारी है।

भोपाल, 25 मई ।

मध्यप्रदेश में बाघों के शिकार और उनके अवयवों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जुड़े संगठित गिरोह के खिलाफ चल रही कार्रवाई में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएसएफ ने करीब एक वर्ष तीन माह से फरार कुख्यात शिकारी बबलू उर्फ पूनमलाल पारधी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार यह आरोपी कटनी जिले का निवासी है और अंतरराज्यीय गिरोह के माध्यम से बाघों की खाल और हड्डियों की अवैध खरीद-फरोख्त तथा म्यांमार होते हुए अन्य देशों तक तस्करी में शामिल था। इससे पहले इस मामले में हरियाणा, मेघालय और मिजोरम से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अधिकारियों के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसटीएसएफ को पता चला कि आरोपी अनूपपुर क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद विशेष टीमों को क्षेत्र में भेजा गया और जबलपुर इकाई ने एनएच-43 पर कोतमा रोड के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, जिससे उसकी गिरफ्तारी में कठिनाई आ रही थी।

गिरफ्तार आरोपी को विशेष न्यायालय, जबलपुर में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की वन रिमांड पर एसटीएसएफ के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का संबंध कुख्यात शिकारी गिरोह से है और वह एक बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है और अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़