पूर्वी चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के आदापुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अंतरराष्ट्रीय वाहन चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है और चोरी की दो स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार वाहन जांच के दौरान दोनों बाइक सवारों को रोका गया, जिनसे पूछताछ में सामने आया कि बाइक नेपाल के बारा जिला निवासी केदार प्रसाद के पुत्र आनंद कुमार और हरेंद्र साह के पुत्र रंजन कुमार के पास से मिली है।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेलदरवा गांव निवासी रघुबीर साह के पुत्र हिरदेश कुमार को भी गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ में पूरे चोरी गिरोह का नेटवर्क सामने आया।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस गिरोह का एक अन्य सदस्य लाला छपरा गांव निवासी अजय कुमार उर्फ हरिओम चोरी की मोटरसाइकिलों को नेपाल भेजकर वहां नंबर प्लेट बदलने, फर्जी कागजात तैयार करने और चेचिस नंबर में छेड़छाड़ कर बेचने का काम करता था।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।








.jpg)


.jpg)



