राजनीति
13 May, 2026

तिलजला अग्निकांड के बाद अवैध कारखाने पर बुलडोजर कार्रवाई

कोलकाता में तिलजला अग्निकांड के बाद प्रशासन ने अवैध चमड़ा कारखाने पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।

कोलकाता, 13 मई।

तिलजला अग्निकांड के अगले ही दिन पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करते हुए बुधवार को पहली बुलडोजर कार्रवाई की शुरुआत कर दी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश के बाद प्रशासन ने तिलजला क्षेत्र में स्थित अवैध चमड़ा कारखाने को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की।

बुधवार शाम भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पूरे इलाके को बैरिकेडिंग कर घेर लिया गया तथा सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की भी तैनाती की गई।

मंगलवार दोपहर तिलजला थाना क्षेत्र के तपसिया स्थित 50/1 जीजे खान रोड पर बहुमंजिला इमारत की दूसरी मंजिल में चल रहे चमड़ा कारखाने में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

घटना के बाद राज्य सरकार ने जांच समिति गठित की थी। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि संबंधित कारखाना पूरी तरह अवैध रूप से संचालित हो रहा था और भवन का कोई स्वीकृत नक्शा नहीं था, साथ ही अग्नि सुरक्षा के भी बुनियादी इंतजाम मौजूद नहीं थे। इसके बाद 24 घंटे के भीतर ढांचा ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई।

इस मामले में पुलिस ने कारखाना मालिक जफर निशार को गिरफ्तार कर लिया है। सरकार ने राज्यभर में चल रहे अवैध और खतरनाक कारखानों की पहचान कर उनके पानी और बिजली कनेक्शन काटने के आदेश भी दिए हैं।

नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि जिन भवनों के पास अग्निशमन विभाग का लाइसेंस या अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं है, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले सुधार का अवसर दिया जाएगा, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि जिस इमारत में आग लगी थी वहां सीढ़ियां संकरी होने के कारण लोग बाहर नहीं निकल सके। ऐसे भवनों में सुरक्षा के लिए पीछे की ओर आपातकालीन लोहे की सीढ़ियां होना अनिवार्य है।

राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को राज्य सरकार का पहला बड़ा “बुलडोजर एक्शन” माना जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़