प्रशासनिक खबरें
30 Apr, 2026

भोपाल में जनगणना 2027 की शुरुआत, मकान सूचीकरण अभियान तेज

भोपाल में जनगणना 2027 के तहत डिजिटल मकान सूचीकरण अभियान शुरू किया गया है जिसमें हजारों प्रगणक घर-घर जाकर 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र कर रहे हैं।

भोपाल, 30 अप्रैल

जनगणना से जनकल्याण” के लक्ष्य के साथ जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य भोपाल नगर निगम क्षेत्र में प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर भर में लगभग 4 हजार प्रगणक और पर्यवेक्षक विभिन्न जनगणना क्षेत्रों में घर-घर जाकर आवश्यक सूचनाएं एकत्र करेंगे।

इस प्रक्रिया को इस बार पूरी तरह डिजिटल स्वरूप दिया गया है, जिसके अंतर्गत मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संकलन किया जाएगा। प्रत्येक परिवार से 33 अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की जाएगी, जिसमें मकान की स्थिति, मूलभूत सुविधाएं तथा परिवार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी, ताकि आंकड़े अधिक सटीक और पारदर्शी रूप में उपलब्ध हो सकें।

नगर निगम प्रशासन की ओर से नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे इस राष्ट्रीय कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें और प्रगणकों को सही एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़