प्रशासनिक खबरें
30 Apr, 2026

हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 8 आरोपी दबोचे गए

अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए क्राइम ब्रांच ने सरगना समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्टल, कट्टा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

भोपाल, 30 अप्रैल।

शहर में अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली, जिसमें एक संगठित अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा किया गया। कार्रवाई में गिरोह के सरगना सहित कुल आठ शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और आठ मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है।

मुख्य सरगना अली खान खरगोन का निवासी बताया गया है, जो खरगोन और बड़वानी क्षेत्र से अवैध हथियार लाकर भोपाल में सप्लाई करता था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह सिकलीगर समुदाय से हथियार खरीदकर शहर के विभिन्न आपराधिक तत्वों को बेचता था।

मुखबिर की सूचना पर जहांगीराबाद क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने दानिश उर्फ दन्नी खान को गिरफ्तार किया, जो अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहा था।

इसके बाद क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए मोहम्मद अमन, मोहम्मद मुस्तफा, तालिब खान, अरशान खान, सरफराज पठान, गुफरान और अली खान को भी गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया है कि इनमें से कई आरोपियों पर पहले से मारपीट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों के प्रकरण दर्ज हैं, विशेष रूप से मोहम्मद अमन, मोहम्मद मुस्तफा और गुफरान का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

सभी आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, साथ ही फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

पुलिस द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के तहत आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी भी की जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अंजाम दी गई और अब आगे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़