हरादून, 08 अप्रैल।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को टिहरी गढ़वाल स्थित वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट में 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूरे देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए पुलिस खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल उत्साही व्यक्तियों का उत्तराखंड में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए यह गर्व का विषय है कि पहली बार इतनी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतियोगिता उत्तराखंड में आयोजित हो रही है। उन्होंने अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड को भी धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ राज्य को साहसिक खेल और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में मदद करते हैं। इस प्रतियोगिता में 19 टीमों के 440 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं, जो कैनोइंग, रोइंग और कयाकिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस और अर्द्धसैनिक बल देश की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और जनविश्वास बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके लिए उनकी शारीरिक और मानसिक फिटनेस आवश्यक है। खेल न केवल फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करने की क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स आपदा प्रबंधन, नदी बचाव और तटीय सुरक्षा जैसी गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण साबित होते हैं और आपात परिस्थितियों में जीवन बचाने में मददगार होते हैं।
धामी ने खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे देश में खेल संस्कृति मजबूत हुई है और युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है। राज्य सरकार भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेलों को प्रोत्साहित करने में लगातार प्रयासरत है।
उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन किया गया, जिससे राज्य ने अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। राज्य में आधुनिक खेल अवसंरचना तेजी से विकसित हो रही है और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे आयोजन राज्य के विकास, पर्यटन संवर्धन और खेल प्रतिभाओं के उन्नयन में सहायक होंगे।
इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी इशिता सजवान, नगरपालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, खेल विभाग के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, आईटीबीपी के एडीजी संजय गुंज्याल, नॉर्दन फ्रंटियर आईटीबीपी के आईजी मनु महाराज, सीआरपीएफ के आईजी दिनेश उनियाल, आईटीबीपी एकेडमी के आईजी गिरीश चंद्र उपाध्याय, जिलाधिकारी टिहरी नीतिका खंडेलवाल और एसएसपी श्वेता चौबे उपस्थित थे।


.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

