भोपाल, 15 अप्रैल।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन, भोपाल से एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं एवं डीपीएसई मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए।
जनसंपर्क अधिकारी सुनील वर्मा के अनुसार परिणाम सुबह 11 बजे जारी किए गए। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परिणाम देखने के लिए कई ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध कराए हैं।
छात्र अपने परीक्षा परिणाम एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों और डिजिलॉकर के माध्यम से देख सकते हैं। इसके साथ ही मोबाइल ऐप के जरिए भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी गई है।
विद्यार्थी https://mpbse.mponline.gov.in तथा https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
मोबाइल पर परिणाम देखने के लिए छात्रों को गूगल प्ले स्टोर से एमपीबीएसई मोबाइल ऐप या एमपी मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ‘नो योर रिजल्ट’ विकल्प चुनकर रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज करना होगा।
इस वर्ष प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में लगभग 16 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें करीब 9 लाख 7 हजार 10वीं और लगभग 7 लाख 12वीं के छात्र शामिल थे। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 3856 केंद्र बनाए गए थे।
विशेषज्ञों ने परिणाम के समय विद्यार्थियों और अभिभावकों को मानसिक दबाव से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सही दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद से बेहतर परिणाम और मानसिक संतुलन बनाए रखा जा सकता है।



.jpg)

.jpg)





.jpg)

.jpg)