दक्षिण एशिया
25 May, 2026

दलाई लामा उत्तराधिकार पर चीन की भारत से दूरी की अपील

चीन ने दलाई लामा के पुनर्जन्म और उत्तराधिकार मामले को अपना आंतरिक विषय बताते हुए भारत से इसमें किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से दूर रहने और तिब्बती गतिविधियों को मंच न देने की अपील की है।

बीजिंग, 25 मई ।

चीन ने दलाई लामा के उत्तराधिकार और पुनर्जन्म से जुड़े मामले में भारत से किसी भी प्रकार की भूमिका से दूर रहने की अपील की है। चीनी दूतावास की प्रवक्ता ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया चीन का आंतरिक विषय है और इसमें बाहरी हस्तक्षेप किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दलाई लामा का पुनर्जन्म सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं के अनुसार ही निर्धारित होता है।

यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब धर्मशाला में तिब्बती निर्वासित प्रशासन के नए प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है, जिसमें दलाई लामा के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

चीन ने भारत से यह भी आग्रह किया है कि तिब्बती स्वतंत्रता से जुड़ी गतिविधियों को किसी भी प्रकार का मंच न दिया जाए, क्योंकि इससे क्षेत्रीय स्थिरता प्रभावित होने के साथ ही द्विपक्षीय संबंधों पर भी असर पड़ सकता है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़