राजगढ़, 09 अप्रैल।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 42 वर्षीय पवन यादव का शव उसके घर की ऊपरी मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। शव साड़ी के फंदे पर लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया।
परिजन बताते हैं कि घटना के समय युवक की पत्नी और बेटी नीचे के कमरे में सो रही थीं, जबकि बेटा अपने ननिहाल गया हुआ था। सुबह पत्नी जब ऊपर के कमरे में गईं तो पवन यादव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव के आधार पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं और आगे की जांच से ही वास्तविक कारण सामने आएगा। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
