छत्तीसगढ़
05 May, 2026

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से हिरण की मौत, वाहन जब्त

बीजापुर के भैरमगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक हिरण की मौत हो गई, जिसके बाद वन विभाग ने वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बीजापुर, 5 मई।

जिले के भैरमगढ़ वन परिक्षेत्र के फूडरी इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर से एक हिरण की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब हिरण सड़क पार कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो (सीजी 17 सीजी 5059) ने हिरण को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और घटना को लेकर चिंता जताई गई।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के साथ-साथ वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाने चाहिए। इसमें गति नियंत्रण, चेतावनी संकेतक और वन्यजीव कॉरिडोर विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

भैरमगढ़ वन परिक्षेत्र के रेंजर जे.के. साहू ने बताया कि गीदम रोड से छोटे तुमनार की ओर जा रही स्कॉर्पियो की चपेट में आने से यह घटना हुई है। वन विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि मृत हिरण का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़