अपराध
09 Apr, 2026

बागपत में दिल्ली–देहरादून कॉरिडोर हादसा, दो युवकों की मौत

बागपत के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली–देहरादून कॉरिडोर पर ट्रक और अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत और तीन घायल हो गए हैं।

बागपत, 09 अप्रैल।

बागपत जिले के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली–देहरादून कॉरिडोर पर गुरुवार को एक भयावह सड़क हादसा हुआ। ईंट ढोने वाला ट्रक अज्ञात वाहन से टकरा गया, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान आरिफ (निवाड़ा) और मुनफेद (सहारनपुर) के रूप में हुई है। दोनों ही ईंट ढोने वाले ट्रक पर कार्यरत थे। ट्रक दिल्ली से ईंट खाली कर बागपत लौट रहा था, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा घटित हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

कोतवाली प्रभारी खेकड़ा प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि दिल्ली–देहरादून हाइवे पर दो वाहन आपस में टकराए। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में लगी हुई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 33°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़