छत्तीसगढ़
13 May, 2026

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को बैटरी ट्राइसाइकिल, स्मार्ट केन और श्रवण यंत्र प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

बिलासपुर, 13 मई।

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय, बिलासपुर में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साल्सा की बैठक के उपरांत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी सहित अन्य न्यायाधीशगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। अस्थि बाधित दो दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, दृष्टिबाधित दो दिव्यांगजनों को स्मार्ट केन तथा श्रवण बाधित दो दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र वितरित किए गए।

सहायक उपकरण प्राप्त करने के बाद हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनके दैनिक जीवन को सरल बनाने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग बताया।

इस अवसर पर दिव्यांगजनों के कल्याण एवं पुनर्वास हेतु संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन उपलब्ध कराने के लिए शासन सतत संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़