मध्य प्रदेश
31 Mar, 2026

डॉ. मोहन यादव वाराणसी में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाराणसी में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में औद्योगिक, शिल्प, निवेश और पर्यटन क्षेत्रों पर केंद्रित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

भोपाल, 31 मार्च।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। वे “एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026” में हिस्सा लेकर दोनों राज्यों की औद्योगिक, सांस्कृतिक और निवेश संबंधी क्षमताओं को साझा मंच पर पेश करेंगे।

मुख्य सचिव बबीता मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन में औद्योगिक, शिल्प, ओडीओपी एवं जीआई टैग उत्पाद, कृषि एवं खाद्य क्षेत्र, निवेश और पर्यटन से जुड़े पहलुओं पर केंद्रित चर्चा होगी। दोनों राज्यों की प्रमुख ताकतों को प्रदर्शित करते हुए उत्पादन, बाजार और पहचान से जुड़े विविध विषयों पर संवाद स्थापित किया जाएगा।

डॉ. यादव की वाराणसी यात्रा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के अध्ययन भ्रमण से शुरू होगी। इस भ्रमण में तीर्थ क्षेत्र में क्राउड फ्लो मैनेजमेंट, अधोसंरचना और तीर्थयात्री प्रबंधन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जाएगा, जो धार्मिक पर्यटन स्थलों के सुव्यवस्थित विकास और आधुनिक प्रबंधन प्रणाली की समझ बढ़ाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन स्थल पर प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश के ओडीओपी उत्पाद, जीआई टैग हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्त्र, औद्योगिक क्षमताएं और पर्यटन संभावनाएं प्रदर्शित की जाएंगी। यह निवेशकों और प्रतिभागियों को प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने का माध्यम बनेगी।

सम्मेलन के मुख्य सत्र में निवेश, औद्योगिक सहयोग और ओडीओपी आधारित अर्थव्यवस्था पर जोर रहेगा। मध्य प्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों, अधोसंरचना और प्रोत्साहन तंत्र को साझा किया जाएगा। इसी सत्र में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच औद्योगिक निवेश, कौशल विकास, हस्तशिल्प संवर्धन और पर्यटन क्षेत्रों में सहयोग के लिए एमओयू हस्ताक्षर होंगे।

दोपहर के नेटवर्किंग सत्र में उद्योग जगत, निवेशक और नीति-निर्माता आपसी संवाद स्थापित करेंगे। इससे संभावित निवेश और साझेदारियों को गति मिलेगी और सम्मेलन व्यावसायिक अवसरों से जुड़ा हुआ दिखाई देगा।

समानांतर सत्रों में शिल्प और पर्यटन सहयोग पर विस्तार से विचार किया जाएगा। संयुक्त शिल्प कार्यशाला में चंदेरी और महेश्वरी शिल्पकार बनारसी सिल्क कारीगरों के साथ साझा ब्रांडिंग, बाजार विस्तार और ‘गंगा-नर्मदा क्राफ्ट कॉरिडोर’ पर कार्य करेंगे।

टूरिज्म राउंड टेबल में वाराणसी, उज्जैन और चित्रकूट को जोड़ते हुए संयुक्त धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने पर चर्चा होगी। इसमें इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन समेत अन्य प्रमुख हितधारक भाग लेंगे। डॉ. यादव महानाट्य विक्रमोत्सव के कार्यक्रम स्थल का भी मुआयना करेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़