अपराध
01 May, 2026

मार्घेरिटा में नशा माफिया चंदन दास गिरफ्तार, सात लाख नकद और सोने की चेन बरामद

असम के तिनसुकिया जिले के मार्घेरिटा क्षेत्र में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत कुख्यात नशा माफिया चंदन दास उर्फ नल और उसकी माता पुतुली दास को गिरफ्तार कर सात लाख से अधिक नकद, तीन मोबाइल फोन और सोने की चेन सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।

तिनसुकिया, 01 मई

असम के तिनसुकिया जिले के मार्घेरिटा क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध एक बड़े अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में क्षेत्र के कुख्यात नशा माफिया चंदन दास उर्फ नल को गिरफ्तार किया गया है। यह अभियान लंबे समय से क्षेत्र में फल-फूल रहे नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपित के कब्जे से नशीले पदार्थों के साथ-साथ सात लाख रुपये से अधिक की नकद राशि बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त तीन मोबाइल फोन, एक सोने की चेन और नशे के कारोबार से जुड़ी अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपित चंदन दास की माता पुतुली दास को भी हिरासत में लिया है। उन पर भी नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार में सक्रिय रूप से संलिप्त होने का आरोप है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित लंबे समय से मार्घेरिटा क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार चलाता आ रहा था। मामले की जांच जारी है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़