प्रशासनिक खबरें
15 Apr, 2026

गांजा तस्करी का खुलासा, युवतियों सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में पुलिस कार्रवाई के दौरान गांजा तस्करी में शामिल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी से बड़े नेटवर्क के खुलासे के संकेत मिले हैं।

भोपाल, 15 अप्रैल

राजधानी भोपाल में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना अयोध्या नगर पुलिस ने इस कार्रवाई में दो युवतियों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त किए गए मादक पदार्थ और वाहन की कुल कीमत करीब 2 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर भोपाल समेत आसपास के क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति करते थे। यह गिरोह खासतौर पर स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और झुग्गी बस्तियों में रहने वाले मजदूर वर्ग को अपना लक्ष्य बनाता था। आरोपी शहर में किराए के मकानों में रहकर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे थे।

सूचना के आधार पर पुलिस ने अरेड़ी रोड स्थित एक निर्माणाधीन भवन के पास दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर यहां बेचते थे और इसमें युवतियों की भूमिका मुख्य रूप से परिवहन में रहती थी।

गिरफ्तार आरोपियों में रायसेन निवासी विनय कुमार लोधी, अंकिता ठाकुर और रीवा निवासी आरोही सिंह उर्फ सरीता चौहान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी कम समय में अधिक पैसा कमाने और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के उद्देश्य से इस अवैध गतिविधि में शामिल हुए थे।

फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़