गुवाहाटी, 31 मार्च।
गुवाहाटी के जालुकबाड़ी और बसिष्ठ थाना क्षेत्रों में पुलिस की नियमित जांच अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई है।
जालुकबाड़ी क्षेत्र में पश्चिम गुवाहाटी के एसीपी और जालुकबाड़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान नाका जांच के दौरान 25 लाख रुपये जब्त किए गए। यह रकम नलबाड़ी निवासी सागर मल्ल बु़जरबरुवा के पास से मिली। पूछताछ में पता चला कि यह राशि उनके निजी फार्मेसी व्यवसाय के लिए लाई जा रही थी।
वहीं, बसिष्ठ थाना क्षेत्र के माइखुली इलाके में पुलिस ने जांच के दौरान चार लाख 66 हजार 800 रुपये नकद बरामद किए। यह पैसा एक मणिपुरी समुदाय की महिला के पास से मिला।
बरामद नकदी को बसिष्ठ पुलिस ने आगे की जांच के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड को सौंप दिया है। फ्लाइंग स्क्वॉड अब पैसे के स्रोत का पता लगाने और मामले की गहन जांच में जुटा है।




.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


