रायपुर, 13 मई।
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा दुर्ग जिले के विकासखंड दुर्ग अंतर्गत हनोदा व्यपवर्तन के जीर्णोद्धार कार्य एवं नहर लाइनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 62 लाख 91 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
स्वीकृत कार्य पूर्ण होने के बाद रूपांकित 126 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता में वर्तमान में आ रही 66 हेक्टेयर की कमी की भरपाई सुनिश्चित होगी, जिससे पूरे निर्धारित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
इस परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। कार्य पूर्ण होने पर जल प्रबंधन व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ कृषि उत्पादन में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।









.jpg)


.jpg)

