रायपुर, 07 मई।
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा महासमुंद जिले के विकासखण्ड महासमुंद में महानदी स्थित समोदा बैराज के अपस्ट्रीम में दांयी तट पर स्थित महामाया मंदिर एवं तट क्षेत्र के संरक्षण के लिए 4 करोड़ 95 लाख 47 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस योजना के अंतर्गत समोदा बैराज के अपस्ट्रीम क्षेत्र में दांयी तट पर होने वाले कटाव को रोकने के लिए तटबंध का निर्माण किया जाएगा, जिससे तटीय क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस निर्माण कार्य के लिए मुख्य अभियंता महानदी योजना, जल संसाधन विभाग रायपुर को आज गुरुवार को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके बाद कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।










.jpg)