हरिद्वार, 08 अप्रैल।
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में पांच दिन पूर्व शुरू हुए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस ने जिले में सक्रिय कार्रवाई तेज कर दी है।
एसएसपी कार्यालय के अनुसार, राज्य पुलिस मुख्यालय के आदेश पर 3 अप्रैल से अभियान प्रारंभ हुआ। इस दौरान पुलिस ने जिले भर में 137 वांछित, इनामी और वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया। शांति भंग करने वाले 258 गुंडा तत्वों पर भी कार्रवाई की गई। शहर में बाहरी निवासियों के बड़े पैमाने पर सत्यापन अभियान चलाए गए।
सत्यापन न कराने वाले 2230 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई, वहीं पुलिस एक्ट के तहत 606 लोगों का चालान किया गया। बीते पांच दिनों में कुल 588 बार पब और होटल का निरीक्षण किया गया, जिसमें अनियमितताएं मिलने पर 11 होटल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई हुई और 47 अवैध पब व होटल बंद कराए गए।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।


.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

