प्रयागराज, 08 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी और चोरी की घटना में पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए खोजबीन तेज कर दी है।
पुलिस ने बताया कि यह आरोपी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सामने आया है। आरोपित की पहचान के बाद पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने बुधवार को पच्चीस हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है।
नैनी थाने की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि 2 अप्रैल 2026 को हुई चोरी की घटना में शामिल आरोपी और उसके साथियों के संबंध में कोई जानकारी देने वाले को इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि कोई भी सुरक्षित रूप से पुलिस से सहयोग कर सके।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह सहायक पुलिस आयुक्त करछना (9454401283), प्रभारी निरीक्षक नैनी (9454402846) या प्रभारी एसओजी यमुनानगर (9140756811) पर सूचना दें।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं और आमजन से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।







.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


