झारखंड
05 May, 2026

हाटगम्हरिया बीडीओ सालकु हेम्ब्रम का निधन, जिले में शोक की लहर

पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया बीडीओ सालकु हेम्ब्रम के निधन से प्रशासनिक महकमे और जिले में गहरा शोक व्याप्त है।

सिंहभूम, 05 मई।

हाटगम्हरिया प्रखंड के विकास पदाधिकारी सालकु हेम्ब्रम का मंगलवार तड़के निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और इलाज के लिए जमशेदपुर में भर्ती थे, जहां सुबह लगभग तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे प्रखंड सहित जिले में शोक की लहर फैल गई।

सालकु हेम्ब्रम को एक कर्मठ, सरल और मिलनसार अधिकारी के रूप में जाना जाता था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका त्वरित समाधान करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख पहचान रही।

उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवार लाभान्वित हुए।

उनके निधन से प्रखंड कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी गहरे शोक में हैं। सहकर्मियों के अनुसार वे न केवल एक अनुशासित और न्यायप्रिय अधिकारी थे, बल्कि मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाते थे।

निधन की खबर के बाद हाटगम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में शोक का माहौल छा गया। अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए। जिला प्रशासन ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे प्रशासनिक सेवा के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़