कुलगाम, 21 मई।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को सेना और सीआरपीएफ के सहयोग से चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान एक ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और बढ़ गई है।
अधिकारियों के अनुसार कुलगाम पुलिस, 34 राष्ट्रीय राइफल्स और 18 बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मोहम्मदपोरा गांव में नाकाबंदी के दौरान मोहम्मदपोरा निवासी मोहम्मद सादिक लोन को रोका और तलाशी के दौरान उसके पास से दो हथगोले, आपत्तिजनक पोस्टर तथा अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई, जिसके बाद उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुलगाम थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है, साथ ही जांच के दौरान और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी की संभावना भी जताई जा रही है।





.jpg)







