छत्तीसगढ़
25 May, 2026

बारनवापारा में दंतैल हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, कई गांवों में हाई अलर्ट

बलौदाबाजार के बारनवापारा अभयारण्य में दंतैल हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जिसके बाद वन विभाग ने आसपास के कई गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

रायपुर, 25 मई।

बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र में दंतैल हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जिसके बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में 25,000 रुपये की राशि प्रदान की है, साथ ही शासन के नियमानुसार आगे की क्षतिपूर्ति देने की प्रक्रिया भी की जाएगी।

जानकारी के अनुसार 24 मई की रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच ग्राम दोंद में जहरु राम नेताम (55 वर्ष) पर दंतैल हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

बताया गया है कि यह हाथी पिछले कुछ दिनों से मुरुमडीह क्षेत्र के आसपास विचरण कर रहा था और खेत-खलिहानों की ओर उसकी आवाजाही लगातार देखी जा रही थी, जिसके चलते वन विभाग सतर्क था।

घटना के बाद हाथी मित्र दल, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर हाथी को आबादी क्षेत्र से हटाने का प्रयास किया, जिसके बाद वह जंगल की ओर चला गया और फिर पहाड़ी क्षेत्र की ओर बढ़ गया।

वन विभाग ने ग्राम दोंद सहित मुड़पार, सुरबाय, पांडादाह, गुढ़ागढ़, भिभौरी, बफरा, बार और हरदी जैसे आसपास के गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और लगातार निगरानी की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार ग्रामीणों को मुनादी और अलर्ट सिस्टम के माध्यम से हाथी की गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

वनमंडलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथी को उकसाने या उसके पास जाने का प्रयास न करें, किसी भी आपात स्थिति में वन विभाग को सूचना दें और अकेले जंगल क्षेत्र में जाने से बचें ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोका जा सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़