झारखंड
25 May, 2026

लू से युवक की मौत की आशंका, बर्मामाइंस क्षेत्र में शव मिलने से सनसनी

भीषण गर्मी और लू के बीच बर्मामाइंस क्षेत्र में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से फैली सनसनी के बाद शुरुआती तौर पर लू लगने से मौत की आशंका जताई गई है।

पूर्वी सिंहभूम, 25 मई।

भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू के बीच सोमवार तड़के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ट्यूब डिविजन के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे संदिग्ध हालत में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक काफी देर तक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा रहा। स्थानीय लोगों का मानना है कि तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। इन दिनों बढ़ते तापमान और लू के असर से दिन के समय सड़कों पर निकलना बेहद कठिन हो गया है।

सूचना मिलने पर बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तलाशी के दौरान मृतक के पास से आधार कार्ड और पैन कार्ड मिले, जिनके आधार पर उसकी पहचान केबल टाउन निवासी कर्म प्रधान के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी, हालांकि प्रारंभिक रूप से लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों सूरज मुखी, रमेश मुखी और सुभाष ने बताया कि लगातार बढ़ती गर्मी और लू के कारण हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं और बताया जा रहा है कि यह शहर में लू से मौत का सातवां मामला है, जिससे दहशत का माहौल है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़