ओंकारेश्वर, 25 मई।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में स्थित झूला पुल को वन-वे किए जाने के बाद श्रद्धालुओं और मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, झूला पुल पर आवागमन व्यवस्था में बदलाव के कारण श्रद्धालुओं को घूमकर जाने की स्थिति से असंतोष पैदा हुआ, जिसके चलते दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर मंदिर ट्रस्ट के लाल टी-शर्ट पहने कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने की बात सामने आई है, जिससे मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया।
बताया गया है कि कुछ श्रद्धालु जबरन पुल पर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें रोकने के प्रयास में बहस बढ़ गई और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे और लाठी-डंडों का इस्तेमाल होने लगा।






.jpg)







