राजनीति
26 May, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, भाजपा चलाएगी देशव्यापी ‘जनसंपर्क अभियान’

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा 5 से 21 जून तक देशभर में ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान चलाएगी, जिसमें जनसंपर्क, शिविर और प्रदर्शनियों के जरिए उपलब्धियां जनता तक पहुंचाई जाएंगी।

नई दिल्ली, 26 मई ।

केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने देशव्यापी स्तर पर एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की घोषणा की है, जिसके तहत सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पार्टी 5 जून से 21 जून तक ‘12 साल बेमिसाल’ शीर्षक से एक मेगा अभियान संचालित करेगी, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद और विधायक देशभर में जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार करेंगे।

इस अभियान को लेकर मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, अभियान समिति की अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी और महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्षों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई।

सूत्रों के अनुसार इस पूरे कार्यक्रम का आधार ‘विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष’ रखा गया है, जिसके तहत विभिन्न स्तरों पर जनसंपर्क गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

कार्यक्रम के तहत 8 से 12 जून तक मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को सामने रखेंगे। वहीं 8 से 14 जून के बीच सांसद, विधायक और मंत्री जनता के बीच जाकर सीधे संवाद करेंगे।

इसके अलावा 12 से 20 जून तक जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें आयुष्मान भारत और पीएम सूर्य घर जैसी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने पर जोर रहेगा।

हर जिले में प्रदर्शनी, बुद्धिजीवी सम्मेलन और प्राकृतिक खेती से जुड़े कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके।

इस पूरे अभियान के लिए केंद्रीय स्तर पर एक टीम गठित की गई है, जो कार्यक्रमों के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी संभालेगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़