राजनीति
26 May, 2026

‘भाजपा को जानो’ कार्यक्रम में नितिन नवीन ने 12 देशों के राजनयिकों से की मुलाकात

भाजपा को जानो कार्यक्रम के तहत नितिन नवीन ने 12 देशों के मिशन प्रमुखों से मुलाकात कर पार्टी की विचारधारा, संगठन और 2047 के विकसित भारत विजन पर चर्चा की।

नई दिल्ली, 26 मई ।

‘भाजपा को जानो’ कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को 12 देशों के मिशन प्रमुखों के साथ एक विशेष संवाद आयोजित किया, जिसमें पार्टी की कार्यप्रणाली और नीतिगत दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य राजनयिक समुदाय के साथ संपर्क को मजबूत करना और उन्हें पार्टी के संगठनात्मक ढांचे, विचारधारा तथा शासन मॉडल से परिचित कराना रहा।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न देशों के मिशन प्रमुखों से मुलाकात की और यह संवाद पार्टी के अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बैठक के बाद पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने बताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में यह पहला बड़ा संवाद था, जिसके प्रति विदेशी राजनयिकों में विशेष रुचि और उत्सुकता देखने को मिली।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक संबोधन के बाद राजनयिकों और भाजपा नेतृत्व के बीच सवाल-जवाब का विस्तृत सत्र चला, जिसमें विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया।

राजनयिकों ने मुख्य रूप से भाजपा की भविष्य की योजनाओं, संगठनात्मक संरचना, वैचारिक आधार और वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के विजन को लेकर प्रश्न पूछे।

बैठक में भाजपा नेताओं ने पार्टी के संगठन विस्तार, सरकार की नीतियों और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के दीर्घकालिक रोडमैप पर भी विस्तार से जानकारी साझा की।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़