अपराध
26 May, 2026

एसआई भर्ती पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा, डिपो मैनेजर गिरफ्तार

जयपुर में एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में एसओजी ने डिपो मैनेजर को गिरफ्तार किया है, जिस पर अपने बच्चों को लीक पेपर पढ़ाकर परीक्षा में लाभ दिलाने का आरोप है।

जयपुर, 26 मई ।

राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए डूंगरपुर निवासी लोकेंद्र पण्डया को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपने बेटे-बेटी को लीक प्रश्नपत्र पढ़ाकर परीक्षा में अनुचित लाभ दिलाने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार आरोपी वर्तमान में राजस्थान राज्य बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सागवाड़ा डिपो में डिपो मैनेजर के पद पर कार्यरत था। एसओजी ने उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने परीक्षा से पहले अपने पुत्र नैतिक पण्डया और पुत्री नेहा पण्डया को लीक प्रश्नपत्रों के आधार पर तैयारी करवाई थी। इसके अलावा कुंदन पण्डया की पुत्री रिद्धि पण्डया को भी इसी तरह सहायता देने की बात सामने आई है।

एसओजी के अनुसार लीक पेपर के आधार पर तैयार किए गए अभ्यर्थियों ने परीक्षा में असाधारण अंक प्राप्त किए थे, जिससे उनके चयन पर सवाल खड़े हुए। इसी आधार पर पहले नैतिक पण्डया और नेहा पण्डया को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके खिलाफ आरोप पत्र भी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

अब लोकेंद्र पण्डया की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की गहन जांच में जुटी हुई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़