प्रशासनिक खबरें
27 May, 2026

त्योहारों से पहले अयोध्या नगर पुलिस का एक्शन, 14 बदमाश गिरफ्तार

भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर देर रात हुड़दंग और शराबखोरी करने वाले 14 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

भोपाल, 27 मई ।

आगामी त्योहारों को देखते हुए राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में अयोध्या नगर थाना पुलिस ने देर रात शराबखोरी, हुड़दंग और सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा करने वाले 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देश पर जोन-02 डीसीपी विकास सहवाल के नेतृत्व में की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौतम सोलंकी और एसीपी एमपी नगर मनीष भारद्वाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे की टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों और चिन्हित ब्लैंक स्पॉट पर देर रात दबिश दी।

पुलिस के अनुसार, अयोध्या नगर क्षेत्र में आदतन अपराधियों, गुंडे-बदमाशों और देर रात बाहर से आकर शराबखोरी कर उपद्रव करने वालों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है। विशेष अभियान के तहत ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर उन्हें सख्त चेतावनी भी दी जा रही है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विवेक उर्फ कच्छू गुजराती, यशपाल सिंह उर्फ अक्षय दांगी, रोहित यादव, सोनू पटेल, अबिनीश सिंह, मुकेश यादव, मनीष उर्फ मोन्टी गोटिया, नेमिश पटेल, अखलेश सिंह, दिव्यांशु पटेल, कपिल साहू, दीपक अहिरवार, संतोष विश्वकर्मा और जितेन्द्र गौतम शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि आगामी दिनों में भी इसी तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि त्योहारों के दौरान शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़